Thursday, April 18, 2019

郭台铭参选台湾总统:分析称若其当选将会拉近两岸关系

台湾首富、鸿海董事长郭台铭宣布参选台湾总统,引发全球高度关注。台湾专家分析,若他当选下任总统,两岸关系将大幅改善。不过台湾人在意“政商分离”,加上国民党还有另一名当红人物,高雄市长韩国瑜可能加入竞选,这些都为其当选和党内提名增添变数。

隶属国民党的郭台铭周三(17日)上午到台湾新北市庙宇参拜时,他表示,2020大选很重要,妈祖几天前就有托梦给他,要他出来为台湾做事。他说:“他会遵从妈祖的指示。”

郭台铭随后至国民党总部,并表示将参加国民党总统初选,绝对不接受党内直接提名。他强调如果站在总统高度思考台湾,关键就在“和平、安全、经济、未来”这八个字。

对于郭台铭加入国民党初选,台湾总统蔡英文表示尊重。而民调支持度持续领先的韩国瑜,则表示郭台铭参选,对蓝绿白有一定冲击。

台湾大学政治系教授王业立向BBC中文分析,台湾强调政商分离,郭台铭是商人出身,从来没有涉及政治,要以经营企业的方式管理政府,很多人仍持坏疑态度。

不过,台湾中山大学中国暨亚太区域研究所教授林德昌则持不同看法,他认为,现在台湾经济不佳,因此台湾人投票时会倾向没有政治色彩的人物,也会乐见政界出现新面孔,比如韩国瑜和柯文哲。他向BBC中文说:“如果郭台铭代表国民党参选,民众会想知道企业家执政的成效如何。”

郭台铭16日在他的脸书专页,解释为什么有参选台湾总统念头,截至17日下午5点,共涌入五千多则留言,多数人表示支持。有网友说:“美国有川普(特朗普),韩国有李明博,我想台湾也需要一个能用不同以往思维的总统,带领着台湾当一个时代的领跑者。”不过也有网友反对他参选,表示:“政治跟企业还是有差别,(在企业)你是老板,你决定就算,不好的人就叫他滚;政治没办法,公务人员有法令限制,加上国家法令多如牛毛。”

政商关系极佳的郭台铭,近期并未提及有关两岸关系的论述,不过2008年他接受台湾媒体《联合报》专访时曾经表示,“九二共识、一中各表”这八个字一起才是完整的,一旦拆开了,就毫无意义,2012年为马英九站台时,也曾说过“九二共识”。

林德昌认为,无论是韩国瑜或郭台铭代表国民党参选台湾总统,北京政府都会乐观其成,因为两人都主张两岸有更多交流。他与王业立都认为,郭台铭若担任台湾总统,因为其亲中的立场两岸关系会大幅改善。王业立向BBC中文说:“郭台铭以企业家的姿态入主政府的话,会比较务实的看待两岸关系,加上他在大陆的投资,两岸之间的经贸往来,会有积极的作用。”

不过民进党有立委认为,两岸关系会是两人包袱,民进党立委钟佳滨接受台湾媒体采访时表示,国民党不管是提名谁,都有经济牌优势,但手上这有利的经济好牌,未来还是要面对两岸议题的坏牌。面对九二共识不被承认及一国两制被强调下,将会是大包袱。他分析,2020年国民党与民进党的候选人,会在经济与两岸这两个轴线上竞争。

根据台湾相关法律,总统当选人所持有的国内上市及上柜股票,必须自就职日起3个月内,办理信托并申报。因此郭台铭的财产,都必须交付信托,若他有意造访美国或中国大陆,也必须先取得对方的同意,自由度不若以往。

另外,郭台铭所拥有的鸿海集团,除了台湾,版图扩及中国大陆、日本、印度、欧美等通通有,如何证明国家政策和企业没有利益关系,将是挑战。

Wednesday, March 13, 2019

राहुल ने पूछा- क्या मोदी ने कभी 3 हजार महिलाओं के बीच खड़े होकर उनके सवालों के जवाब दिए

चेन्नई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह चेन्नई के स्टेल्ला मेरिस कॉलेज में छात्राओं से मुखातिब हुए। उन्होंने पूछा- आपने कितनी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन हजार महिलाओं के बीच देखा है? आपने कितनी बार प्रधानमंत्री को मेरी तरह ओपनली लोगों के बीच खड़े होकर उनके सवालों का जवाब देते हुए देखा है। आज देश में अलग तरह की विचारधारा चल रही है। यहां लोगों को समानता के साथ न्याय भी नहीं मिलता है। कांग्रेस अध्यक्ष यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

'बांटने की नीति के खिलाफ जोड़ने की नीति की लड़ाई'
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रश्न पूछने वाली छात्राओं से राहुल सर की जगह पर सीधे राहुल से संबोधित करने की अपील की। राहुल ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। यह बांटने की नीति के खिलाफ जोड़ने की नीति की लड़ाई है।

रॉबर्ट वाड्रा को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘उनके बारे में क्या? कानून सबके लिए समान है और सरकार को इस पर फैसला लेने का अधिकार है। प्रधानमंत्री का नाम भी सरकारी दस्तावेजों में दर्ज है। जिससे यह साबित भी होता है कि दैसो के साथ राफेल डील में उन्होंने हस्तक्षेप किया।’’

राहुल ने पूछा- क्या आपको कॉलेज से निकलते ही जॉब मिलेगा
एक छात्रा ने राहुल से देश में गहराते रोजगार संकट की स्थिति को लेकर सवाल पूछा। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्या आपको लगता है कि इस अच्छे कॉलेज से पढ़कर जब आप बाहर निकलेंगे तो आपको जॉब मिल जाएगा? आने वाले दिनों में देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती चीन के साथ रहने वाली है।’'

नई दिल्ली. राहुल बजाज (80) ने उत्तराधिकार योजना के तहत बजाज फिनसर्व के नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। यह 16 मई से प्रभावी होगा। उस दिन कंपनी की बोर्ड बैठक होगी। उसके बाद राहुल बजाज चेयरमैन एमेरिटस (मानद चेयरमैन) के पद पर नियुक्त होंगे। इस पद के लिए उन्हें कोई वेतन नहीं मिलेगा।

17 मई से नन्नू गोबिंदराम पमनानी बजाज फिनसर्व के इंडिपेंडेंट नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। फिलहाल वो कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। बजाज फिनसर्व बजाज ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है जो 2007 में बनी थी। यह शेयर बाजार में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपए है।

वॉशिंगटन. नासा की योजना है कि जब पहली बार मंगल ग्रह पर कोई अंतरिक्ष यात्री जाए तो वह एक महिला हो। नासा की प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने विज्ञान, तकनीक पर आधारित रेडियो टॉक शो ‘साइंस फ्राईडे ’में कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी की योजनाओं में महिलाएं सबसे आगे हैं। उनका कहना है कि चांद पर भी किसी महिला को भेजने की योजना पर काम चल रहा है।

Friday, February 15, 2019

港男在台杀女案:放宽引渡限制提议引政治打压忧虑

去年一名香港男子怀疑在台湾杀害女友后返回香港,但因为台湾与香港之间没有司法互助协议,两地政府都无法把他引渡回台湾受审。香港目前有两条与外地引渡嫌疑犯的法例,但条文订明它们不适用于从香港和“中国其他部份之间”(即是指中国大陆、台湾和澳门)引渡嫌疑犯。香港政府日前建议撤消这种规定,并容许香港执法部门取得行政长官许可后,就每一宗个案向法庭申请引渡许可,该建议在香港引起争议。

虽然香港法庭对是否将嫌疑犯引渡有最终决定权,但有人权观察组织始终担心,香港的法庭会不会受到政治的压力,向中国大陆等“人权纪录差劣”的地区移交嫌疑犯。

香港目前与32个司法管辖区签有相互法律协助协定,同时与这些国家其中20个签订移交逃犯协定。香港与这些地区将沿用相关安排,不受新建议影响。

撤销限制
香港目前主要依靠两条法例处理移交逃犯和向其他地方提供司法协助,分别是《刑事事宜相互法律协助条例》和《逃犯条例》。这两条法例分别订明它们不适用于中国大陆、台湾和澳门。换句话说,香港目前没有法律授权可以向这些地方提供法律援助、或引渡嫌疑犯。

去年2月,香港男子陈同佳被指在台湾谋杀女友后返回香港。台湾当局多次透过大陆委员会向香港政府提出请求,希望取得疑犯证供,甚至把他移交到台湾受审。但由于《刑事事宜相互法律协助条例》和《逃犯条例》订明条例不适用于台湾,无法处理台湾的要求,在香港社会引起关注。

另外,香港《东方日报》创办人之一马惜珍,他在1978年因贩毒和涉嫌行贿被香港警方发出拘捕令,因而与家人潜逃台湾,在台湾继续经营公司,直至2015年病逝台湾,终年77岁。

香港政府的建议也适用于澳门。香港商人刘銮雄多年前被澳门法庭裁定行贿澳门前运输工务司长欧文龙罪成,被判监5年3个月,但刘銮雄并不在澳门境内,而港澳也没有引渡逃犯协议,澳门当局无法要求香港引渡刘銮雄到当地坐牢。

而虽然香港一直没有把逃犯移交中国大陆,大陆当局多年来都有单方面按香港要求移交嫌疑犯。其中,三名香港人去年9月持枪抢劫一家钟表店后逃到中国大陆,被广东公安拘捕,并于同年12月移交香港警方。

香港保安局向立法会的文件强调,对嫌疑犯的指控必须在两个司法管辖区同样构成罪行才可引用这两部法例,覆盖范围也只限于谋杀、毒品、性罪行等46项严重罪行,不适用于具政治性质的罪行,有关人士也可以要求对法庭最后的决定提出覆核。

2015年据报被中国拘留的铜锣湾书店店长林荣基接受香港传媒访问时指出,他被中国大陆指控他在香港邮寄大量书借,被指触犯中国大陆“违法经营书籍销售”罪。他说担心会受修例影响,令中国大陆政府有办法把他引渡到当地受审。

虽然修例建议订明不适用于政治罪行,但林荣基认为中国大陆可以配合香港法例以另外的罪行为名,把自己引渡到当地。

香港民主派立法会议员涂谨申认为,香港政府应与台湾政府就陈同佳涉嫌谋杀女友的案件,与台湾当局签订一次性的协议,之后再寻求北京政府同意,与台湾商讨长期的政策。

但建制派议员李慧琼认为,香港社会不应太快批评中国大陆会把政治问题包装成其他罪行提出引渡。她认为,修例后仍然由香港法院决定是否将嫌疑犯引渡,因此香港要对“法治法院有信心,不能因担心而不去想。我们都要相信我们的制度。”

Friday, February 8, 2019

5 साल में संसद में 296 दिन प्रेजेंट रहे लालकृष्ण आडवाणी, बोले सिर्फ 365 शब्द

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी संसद में कभी प्रखर वक्ता माने जाते रहे हैं. लेकिन अब यमुना में काफी पानी बह चुका है और उनकी दुनिया पूरी तरह से बदल गई है. संसद में उनका बोलना लगातार कम हो रहा है. 15वीं लोकसभा (2009-14) की तुलना में मौजूदा यानी 16वीं लोकसभा (2014-19) में आडवाणी के बोले जाने वाले शब्दों में 99 फीसदी की गिरावट आई है. संसद में पिछले पांच साल में आडवाणी 296 दिन प्रेजेंट रहे लेकिन सिर्फ 365 शब्द बोल पाए.

8 अगस्त, 2012 को लोकसभा में असम में घुसपैठ और राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली जातीय हिंसा को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर बहस चल रही थी. तब बीजेपी की तरफ से इस बहस का नेतृत्व बीजेपी के 'लौह पुरुष' लालकृष्ण आडवाणी ने ही किया था. उस दिन संसद में खूब हंगामा हुआ था और इस स्थगन प्रस्ताव पर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की हालत खराब हो गई थी. ट्रेजरी बेंच की तरफ से लगातर बाधा डालने के बावजूद लालकृष्ण आडवाणी लगातार बोलते रहे और जो कुछ कहना चाहते थे कह कर रहे. दशकों लंबी बेहतरीन राजनीतिक पारी खेलने वाले आडवाणी के लिए यह कोई नई बात नहीं थी. उस अकेले एक दिन के आडवाणी के भाषण में 4,957 शब्द शामिल थे. उनके इस भाषण में 50 बार व्यवधान डालने की कोशिश की गई.

अब बात 8 जनवरी, 2019 की. इस दिन भी लोकसभा में एक और हंगामेदार दिन था. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सदन में नागरिकता संशोधन बिल रखा था. यह बिल संसद में पारित हुआ तो इसका असम के सामाजिक-राजनीतिक जीवन पर गहरा असर होगा. जिस दिन लोकसभा में यह बिल पेश हुआ, बहस हुई, आडवाणी सदन में मौजूद थे. लेकिन इतना महत्वपूर्ण बिल होने के बावजूद उन्होंने एक शब्द नहीं बोला.

यानी इन दस सालों में बीजेपी के 'लौह पुरुष' आडवाणी के लिए दुनिया पूरी तरह से बदल गई. कई वेबसाइट्स पर सांसदों के कामकाज का लेखा-जोखा मौजूद होता है. इनसे यह पता चलता है कि पिछले पांच साल में आडवाणी ने सिर्फ 365 शब्द बोले हैं. इसकी पिछली यानी 15वीं लोकसभा के दौरान आडवाणी 42 बार बहसों और अन्य कार्यवाहियों में हिस्सा लिया और करीब 35,926 शब्द बोले थे.

यह वही आडवाणी हैं जिनकी जीवनी 'माय कंट्री, माय लाइफ' में 1,000 पेज हैं. अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से (वह 91 साल के हैं) लालकृष्ण आडवाणी भले ही सार्वजनिक तौर पर कम दिखते हों, लेकिन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान संसद में उनकी उपस्थ‍िति जबर्दस्त रही है. संसद के कामकाज के दिनों उनकी उपस्थ‍िति 92 फीसदी तक रही, जो अन्य सांसदों के मुकाबले बहुत अच्छा है.

सामने आए नए तथ्य और विपक्ष के आरोपों के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में सरकार की तरफ से सफाई दी. रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल मामले पर सभी आरोपों को खारिज किया जा चुका है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश के सामने है. लिहाजा, विपक्ष सिर्फ गड़े मुर्दे उखाड़ने का काम कर रहा है.

राफेल पर पर्दा बरकरार, राहुल गांधी के सवाल पर आए निर्मला के भी 5 सवाल

निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्रालय की नोटिंग पर कहा कि मीडिया में फाइल नोटिंग को पूरी तरह नहीं प्रकाशित किया गया है. निर्मला ने कहा कि तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा सचिव की फाइल नोटिंग का स्पष्ट जवाब दिया था. लिहाजा इस संदर्भ में तत्कालीन रक्षा मंत्री का जवाब बेहद अहम है जिसे न तो प्रकाशित किया गया और न ही विपक्ष ने उठाया.

लिहाजा, निर्मला सीतारमण ने सदन में दलील दी कि यदि किसी मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय प्रगति जानना चाहता है तो उसे हस्तक्षेप नहीं कहा जाना चाहिए. विपक्ष के रुख को राजनीति और कॉरपोरेट वॉरफेयर से  जोड़ते हुए निर्मला ने कहा कि विपक्ष मल्टीनेशनल कंपनियों की युद्ध नीति से प्रेरित है और वह महज राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है.

वहीं पूरे मामले पर पलटवार करते हुए निर्मला सीतारमण ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा. निर्मला ने विपक्ष से पूछा कि क्या मौजूदा समय में वह मानता है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सोनिया गांधी के नेतृत्व में गठित नेशनल एडवाइजरी काउंसिल को भी वह प्रधानमंत्री कार्यालय में हस्तक्षेप के तौर पर देखता है? लिहाजा विपक्ष को राफेल सौदे पर सवाल तभी उठाना चाहिए यदि वह पूर्व सरकार के एनएसी को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में हस्तक्षेप के तौर पर देखता है.

Friday, January 18, 2019

कर्नाटक में कांग्रेस आज विधायकों की गिनती कराएगी, BJP ने भी की मोर्चेबंदी

कर्नाटक की राजनीति में आज का दिन खासतौर से कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. शुक्रवार को राजधानी बेंगलुरु में कर्नाटक विधायक दल की बैठक होगी. पार्टी ने अपने बागी विधायकों को आज बेंगलुरु लौटने को कहा है. गुरुवार शाम तक मुंबई में रहने वाले विधायक नागेंद्र बेंगलुरु पहुंच गए हैं.

बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमें कांग्रेस विधायकों की बैठक की चिंता नहीं है. यह चिंता कांग्रेस और जेडीएस को होनी चाहिए. वे भी बहुत कुछ कह रहे हैं. इसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं.

उन्होंने कहा कि हमारे 104 विधायक पार्टी के लिए चिंतित हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. वहीं बीजेपी के विधायक सतीश रेड्डी ने कहा कि हमारा एक विधायक आईटीसी ग्रांड भारत में है और 23 विधायक लेमन ट्री होटल के लिए निकल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आगे रुकने को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा गया है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के कुछ विधायक वापस मुंबई लौट आएंगे. उन्होंने संकेत दिया है कि ऑपरेशन लोटस अब भी जारी है.

बता दें कि सोमवार को कर्नाटक की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब ऐसी रिपोर्ट आई कि बीजेपी कथित तौर पर सात महीने की राज्य सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार और बीजेपी- दोनों एक- दूसरे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं. निर्दलीय विधायक नागेश ने हालांकि कहा कि वे अपने समर्थकों से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुझसे संपर्क कर चुकी है. लेकिन मैं वापस नहीं जा सकता. मैं पहले ही सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान कर चुका हूं. उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल और बाकी नेता पूरी तरह से असफल रहे.

वहीं, बीजेपी के विधायकों ने फैसला लिया है कि वे शुक्रवार तक बेंगलुरु पहुंच जाएंगे. कांग्रेस जहां बीजेपी पर आरोप लगा रही है तो  बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने के लिए किसी भी ऑपरेशन में शामिल नहीं थी. उन्होंने कहा कि हमारे विधायक कहीं छिपे नहीं थे, बल्कि वे मौजूदा राजनीतिक हालात का विश्लेषण कर रहे थे. हमने अपने सभी विधायकों को एक जगह पर इकट्ठा किया और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे थे. आज वे सभी वापस आ रहे हैं.

बीजेपी विधायक सीटी रवि ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा अपने बागी विधायकों का ध्यान देना कांग्रेस की जिम्मेदारी है. अगर आग है तो हम विरोधी दल के रूप में तेल डालने के लिए बाध्य हैं.

कांग्रेस के लिए आज का दिन अहम

शुक्रवार का दिन कांग्रेस के लिए अहम होने वाला है. आज बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. पार्टी को उम्मीद है कि उसके सभी 80 विधायक बैठक में मौजूद रहेंगे.  

कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायकों को चेतावनी भी जारी की है. उन्होंने कहा कि बैठक में अगर कोई विधायक शामिल नहीं होता है तो यह समझा जाएगा कि उसने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सभी विधायक बैठक में मौजूद रहेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी में वापस आने से असंतुष्ट विधायक मंत्री बनाए जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हमने किसी को नहीं कहा कि हम उनको मंत्री बनाएंगे.

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि दलबदल विरोधी कानून की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि सभी विधायक पार्टी हाईकमान से बात कर चुके हैं और उन्होंने बैठक में हिस्सा लेने का वादा किया है.

Thursday, January 10, 2019

KGF एक्टर यश से मिलना चाहता था फैन, नाकामयाब होने पर की खुदकुशी

KGF Star Yash fan commits suicide एक्टर यश अपनी फिल्म KGF के बाद न सिर्फ कन्नड़ बल्कि देशभर में सुपरस्टार बन गए हैं. 8 जनवरी को उनका जन्मदिन था. इस मौके पर एक फैन की हरकत ने उन्हें हिला कर रख दिया है. एक्टर का जबरा फैन उनसे ना मिल पाने की वजह से इतना निराश हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि नाम का एक 26 साल का ये फैन, गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था. रवि, एक्टर यश के घर के बाहर काफी देर से मंडरा रहा था. बार बार कोशिशों के बाद भी रवि को KGF स्टार के घर में घुसने नहीं दिया गया. कहा जा रहा है कि वो यश से मिलना चाहता था. जब फैन, एक्टर से मिलने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने एक्टर के घर के बाहर ही खुद पर पेट्रोल डालकर और आग लगा ली.

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने कंबल से आग पर काबू पाया और रवि को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन हॉस्पिटल ले जाने तक काफी देर हो चुकी थी. रवि का शरीर करीब 70 प्रतिशत तक जल चुका था. आखिरकार उसकी मौत हो गई. बता दें, हर साल रवि, यश के घर के बाहर जाता था और उनके साथ सेल्फी खिंचवाता था.

इस साल दिग्गज एक्टर अंबरीश (Ambareesh) के निधन की वजह से यश ने बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया था. जिसकी वजह से एक्टर अपने जबरा फैन से नहीं मिल पाया. सुसाइड के बारे में पता चलने के बाद यश अस्पताल गए थे. उन्होंने रवि के परिवारवालों को सांत्वना दी.zz

इस दुखद घटना पर बोलते हुए यश ने कहा- ''रवि ने मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ सेल्फी खिंचवाई थीं. मुझे कहते हुए खेद है लेकिन ये फैंडम नहीं है. मैं नहीं मानता कि वो फैन हो सकता है. मैं अपने फैन से अपील करता हूं कि ऐसा कदम ना उठाएं. मैंने जन्मदिन से कुछ दिन पहले वीडिया जारी कर कहा भी था कि मैं इस साल बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर रहा हूं. ये बहुत दुखद है.''

अस्पताल के बर्न वार्ड के HOD डॉक्टर केटी कमलेश ने रवि से हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने कहा- ''रवि आखिरी बार भी यश के बारे में ही बात कर रहा था. जब हम उसके जख्मों की ड्रेसिंग कर रहे थे तो रवि ने पूछा क्या यश मुझसे मिलने आएंगे?''

बता दें कि रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर गिफ्ट भी दिया. उन्होंने गिफ्ट में गोल्ड प्लेट वाली रिंग दिया जिसके ऊपर AR लिखा हुआ है. रिद्धिमा ने न्यूईयर सेलिब्रेशन की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर कपूर दोनों ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में दोनों पहली बार साथ में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं. फिल्म ब्रह्मास्त्र तीन भागों में बनने वाली है.

आलिया भट्ट अगले महीने सिम्बा स्टार रणवीर सिंह के साथ गली बॉय में नजर आने वाली हैं. उनकी इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है.

नाराज ट्रम्प ने ट्वीट किया, 'मैं चक और नैंसी के साथ बैठक बीच में छोड़कर आ गया. समय की पूरी बर्बादी थी. मैंने पूछा कि यदि हम कामकाज फिर से शुरू कर दें तो 30 दिन में क्या आप दीवार या स्टील अवरोधक समेत सीमा सुरक्षा को मंजूरी देंगे? नैंसी ने कहा, नहीं. मैंने अलविदा कह दिया. और कुछ नहीं किया जा सकता था.'

Thursday, January 3, 2019

प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यकर्ता को चाकू मारा, 3 घायल

केरल के सुप्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में सदियों से चली आ रही प्रथा आखिरकार नए साल के पहले बुधवार को टूट ही गई. सबरीमाला में बुधवार को 40 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं के दर्शन करने के बाद से राज्य में जमकर बवाल शुरू हो गया है. 2 महिलाओं के दर्शन करने के खिलाफ आज कई हिंदूवादी संगठनों ने राज्यभर में बंद का आह्वान किया है तो कांग्रेस सांसदों ने सबरीमाला मंदिर में 2 श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. जबकि प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के हमले के विरोध में पत्रकार संगठन ने राज्य की राजधानी में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मीडिया पर भी हमला किया. इस दौरान वहां 3 लोगों को चाकू मारा गया, इनमें बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल था.

सबरीमाला में बुधवार तड़के 2 महिलाओं की एंट्री के बाद राज्य में कई जगहों पर काफी प्रदर्शन हुआ था, इसी प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 55 वर्षीय चंदन उन्नीथन की मौत हो गई. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों पर भी हमला किया गया जिसमें कई मीडियाकर्मी घायल हो गए, इसके विरोध में पत्रकारों के संगठन ने राजधानी तिरुवनन्तपुरम में प्रदर्शन कर विरोध जताया.

आज भी जारी हिंसात्मक प्रदर्शन

गुरुवार को सबरीमाला में प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इन पर महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने का आरोप था. जबकि दो सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं को भी कस्टडी में लिया गया है. आज राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है. केरल के कोझिकोड में भी प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों पर हमला किया. पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे और दुकानों को जबरन बंद करवा रहे हैं.

'केरल को वार जोन बना रहा संघ'

राज्य में हो रहे प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाने पर लिया. विजयन ने कहा कि संघ परिवार इस क्षेत्र को वॉर जोन बनाकर रखा हुआ है, सरकार इस प्रकार के प्रदर्शन बंद करना चाहती है. हम सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कराने का फैसला कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदर्शन में 7 पुलिस वाहनों, 79 सरकारी बसों और 39 पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बीजेपी, आरएसएस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई हिंसा से सख्ती से निपटा जाएगा. दोनों महिलाएं सबरीमला में 'ऊपर से नहीं उतरीं', बल्कि वे सामान्य भक्तों की तरह ही गई थीं और अन्य श्रद्धालुओं ने उनका विरोध नहीं किया. उन्होंने कहा कि सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा और बिंदू ने मंदिर जाने के लिए सुरक्षा मांगी थी जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई. वे ऊपर से नहीं उतरी थीं. वे सामान्य भक्तों की तरह ही मंदिर गईं. अन्य श्रद्धालुओं ने उनका विरोध नहीं किया.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हड़ताल करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ हड़ताल करने जैसा है. शुद्धिकरण के लिए मंदिर को बंद करने के मुख्य पुजारी के कदम की कड़ी आलोचना करते हुए, विजयन ने कहा कि यह शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ था.

प्रदर्शन के दौरान मारे गए चंदन उन्नीथन, ‘सबरीमाला कर्म समिति’ का कार्यकर्ता था, जो कि महिलाओं के मंदिर में घुसने का विरोध कर रहा था. बुधवार को वहां हुई CPIM-BJP के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में वह घायल हुए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. देर रात ही उनकी मौत हो गई.

आज कई हिंदूवादी संगठनों ने राज्यभर में बंद का आह्वान किया है. सुबह से लेकर शाम तक की यह हड़ताल विभिन्न हिंदुत्ववादी समूहों के एक संयुक्त संगठन ‘सबरीमला कर्म समिति’ द्वारा बुलाई गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल 28 सितंबर के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहा है.